टीवी टुडे (Tv Today) समूह ‘MP Tak’ की वेबसाइट लेकर आ रहा है। इस वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद मध्य प्रदेश की खबरें देखने के साथ-साथ अब पढ़ने को भी मिलेंगी।
नई दिल्ली:
‘टीवी टुडे’ (Tv Today) समूह मध्यप्रदेश से जुड़ी ख़बरों के लिए ‘MP Tak’ की वेबसाइट लेकर आ रहा है। इस वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद मध्य प्रदेश की खबरें देखने के साथ-साथ पढ़ने को भी मिलेंगी। बता दें कि इस समूह द्वारा मध्य प्रदेश की खबरें अभी तक यूट्यूब के डिजिटल चैनल ‘MP Tak’ के जरिये लोगों तक पहुंचाई जाती हैं।
समूह को ‘MP Tak’ को अपनी नई वेबसाइट के लिए पत्रकारों की जरूरत है। वेबसाइट में प्रड्यूसर व असिस्टेंट प्रड्यूसर के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक व योग्य पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस बारे में जारी विज्ञापन में कहा गया है, ‘हमें लिखने वालों की जरूरत है। अगर आप कैमरे पर अपनी बात रख सकें तो और अच्छा। आप मध्य प्रदेश से हैं या वहां काम कर रहे हैं तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।’
इस बारे में जारी विज्ञापन आप नीचे देख सकते हैं व अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
- दिल्ली: सत्य निकेतन में 40-50 साल पुरानी PG इमारत ढही, 5 की मौत और 11 सुरक्षित निकाले गए

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- मैनपुरी में 1.80 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, डीसीएम जब्त; चालक गिरफ्तार

- MLS लॉ एकेडमी ने मनाया ‘शाइनिंग स्टार समारोह 2026’; 77 सफल छात्रों को वरिष्ठ पत्रकार मुन्ने भारती ने दी बधाई

- मासूमों ने कहा- ‘साहब! सांप-बिच्छू का डर लगता है’, डीएम के एक फैसले से रोशन हुआ मैनपुरी का बसैत गांव

- दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिसिया हमला: शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का पूरा मामला

