पाकिस्तान के गुजरांवाला में लॉन्ग मार्च के दौरान अध्यक्ष पीटीआई के कंटेनर पर फायरिंग की घटना हुई, जिसमें इमरान खान समेत तहरीक-ए-इंसाफ के 4 नेता घायल हो गए।
- अध्यक्ष पीटीआई इमरान खान को कई चोटें आई हैं लेकिन वह सुरक्षित हैं।
- अल्लाहवाला चौरंगी के पास इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की घटना हुई है.
- इमरान खान के पैर में गोली लगी है, जिससे वह मामूली रूप से घायल हैं।
पाकिस्तान: पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान, सिंध के पूर्व राज्यपाल इमरान इस्माइल, फैसल जावेद और पीटीआई के अन्य कार्यकर्ता वजीराबाद में इमरान खान पर क़ातिलाना हमले के दौरान घायल हो गए।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक़ इमरान खान(Imran Khan) के पैरों में गोली लगी हैं। उनको शौक़त खानम अस्पताल ले जाय गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने इमरान खान को खतरे से बाहर बताया है।
बतादें कि वजीराबाद में लॉन्ग मार्च के सातवें दिन की शुरुआत में अल्लाहवाला चौरांगी के पास इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की घटना हुई है।
पकड़ा गया हमलावर
लॉन्ग मार्च में शामिल एक नौजवान हमलावर को पकड़ने में कामयाब हो गया हालांकि उसने हमलावर को पकड़ने में अपनी जान गंवादी।
गिरफ्तार किए गए कथित हमलावर ने कहा कि मैंने केवल इमरान खान को गोली मारने की कोशिश की क्योंकि वह लोगों को गुमराह कर रहा था।
कथित हमलावर ने दावा किया, “मेरे पीछे कोई नहीं और मैं अकेला हूं।”
उसने बताया कि लाहौर से शुरू हुए लॉन्ग मार्च के बाद से ही उसने इमरान को मारने का फैसला किया था।
हमले के दौरान घायल हुए पीटीआई नेता फैसल जावेद खान ने पुष्टि की कि हमले में पार्टी का एक कार्यकर्ता या अधिकारी मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने राष्ट्र से घायलों के लिए प्रार्थना करने और पार्टी प्रमुख इमरान खान सहित सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया।
इस बीच, प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने गोलीबारी की घटना का संज्ञान लिया है और आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह से एक रिपोर्ट तलब की है।
उन्होंने आंतरिक मंत्री को पंजाब के मुख्य सचिव और आईजीपी पंजाब से रिपोर्ट तलब करने का भी निर्देश दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने हमले की निंदा की है और प्रांतीय आईजीपी को विस्तृत जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

