अमेरिका(USA) के उटाह में एक 56 साल की महिला नैन्सी हॉक ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को जन्म दिया है। उसने बताया कि सरोगेसी के जरिए बेटे के बच्चे को जन्म देने का फैसला इसलिए करना पड़ा, क्योंकि उनकी बहू कैंब्रिया की हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय को हटाने वाली सर्जरी) हो चुकी थी।
नैन्सी के बेटे-बहू जेफ और कैंब्रिया के चार बच्चे हैं, पांचवी बच्ची के लिए सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा।
नैन्सी के बेटे-बहू जेफ और कैंब्रिया के चार बच्चे हैं, पांचवी बच्ची के लिए सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा।
नैन्सी 9 घंटे तक लेबर पेन में रहीं
उटाह टेक यूनिवर्सिटी में काम करने वाली नैन्सी को हन्ना के जन्म से पहले 9 घंटे तक लेबर पेन हुआ। उधर डॉ. रसेल फॉल्क के मुताबिक एक महिला के लिए अपने पोती को जन्म देना असामान्य है, लेकिन इसमें एज कोई फैक्टर नहीं है। क्यूंकि 56 साल की नैन्सी बच्चे को जन्म देने के लिए शारीरिक रूप से फिट थीं इसलिए कोई परेशानी नहीं हुई।
जन्म के बाद नैन्सी, हन्ना को अपने साथ लेकर नहीं आईं, उन्होंने उसे अपनी बहू कैंब्रिया को ही सौंप दिया था। नैन्सी ने 11 फरवरी 2022 को जन्मी पोती का नाम हन्ना रखा है। ये खबर वायरल होने के बाद अब मीडिया में आई है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

