रामपुर: जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइंस और थाना शहजादनगर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में कोडीन सिरप और चरस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला 1: 103 शीशी कोडीन सिरप के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार थाना सिविल लाइंस पुलिस और औषधि निरीक्षक नेहा वैश की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर शिवमापुरम स्थित खण्डहर के पास से दो शातिर तस्करों को धरा।
- गिरफ्तार अभियुक्त: मोनिश खान (निवासी पहाड़ी गेट, रामपुर) और रेयान (निवासी मुगलपुरा, मुरादाबाद)।
- बरामदगी: प्रतिबंधित कोडीन सिरप (CODECTUSS TR) की 103 शीशी और एक मोटरसाइकिल।
- पुलिस कार्रवाई: दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/21) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला 2: 234 ग्राम चरस के साथ शातिर अपराधी धराया थाना शहजादनगर पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम ककरौआ से कानपुर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तार अभियुक्त: अबरार (निवासी ग्राम जुठिया, शहजादनगर, रामपुर)।
- बरामदगी: 234 ग्राम अवैध चरस।
- अपराधिक इतिहास: आरोपी अबरार के खिलाफ पहले से ही आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत 4 मुकदमे दर्ज हैं।
- पुलिस कार्रवाई: आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/20) में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इन सफल कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
- पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के बीच ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौता’ संपन्न, किसी एक पर हमला सभी पर माना जाएगा

- बदायूं: मुख्य बाजार में चोरों का तांडव, दो दुकानों से लाखों की नकदी व माल साफ; पुलिस गश्त पर उठे सवाल

- सावन में फिर विवादों में खाकी: रामपुर एसपी का समुदाय विशेष पर विवादित बयान, सीओ अनुज चौधरी के रवैये की यादें ताज़ा

- रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 103 शीशी कोडीन सिरप और 234 ग्राम चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

- ओखला के जोगाबाई इलाके में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान का दावा: ‘दुश्मन हमारी ताकत से असहमत, जनता की एकता से मजबूत हुआ ईरान’

- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- राष्ट्रीय सम्मान अपमान रोकथाम संशोधन कानून की समीक्षा करे सरकार, देशभक्ति को किसी एक गीत से न नापें: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद

