कांग्रेस(Congress) पार्टी छोड़कर पिछले दिनों अपनी नई पार्टी ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ का गठन करने वाले गुलाम नबी आजाद को एक बड़ा झटका लगा है और कांग्रेस पार्टी को एक नई ताकत मिली है।
श्रीनगर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पहुंचने से पहले गुलाम नबी आजाद की पार्टी डीपीए से इस्तीफा देकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद समेत 17 बड़े नेता कांग्रेस में लौट आए हैं। यह सभी नेता गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DPA) में शामिल हुए थे जब उन्होंने इसे लॉन्च किया था।
नवजीवन के अनुसार गुलाम नबी आजाद के बारे में पूछे जाने पर तारा चंद ने कहा कि वही बता सकते हैं कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी थी।
इन नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की वजह से यह नेता कांग्रेस में वापस आ गए हैं और अब विभाजनकारी ताकतों से लड़ने के लिए राहुल गांधी के साथ चलेंगे।
इससे पहले 30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस में फिर से शामिल होने की खबरों को पूरी तरह निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व के खिलाफ कोई दुर्भावना नहीं है। उन्होंने कहा था कि मीडिया में ऐसी खबरें प्लांट की जा रही हैं कि मैं कांग्रेस में लौट रहा हूं।
- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

