उत्तर प्रदेश/रामपुर: जनपद रामपुर में बुधवार को एक दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इस इन्वेस्टर समिट में लगभग 3000 करोड़ से ज्यादा के प्रपोजल जिला प्रशासन को मिले।
यह आयोजन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) और जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से बरेली रोड स्थित एक होटल में एक दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह उपस्थित रहे।
आयोजन में मौजूद मुरादाबाद मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट का उद्देश्य जो भी है उनकी समस्याओं का निस्तारण करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन्वेस्टमेंट के लिए प्रोत्साहित करना और अगर कहीं कोई समस्या आती है तो उसको हम दूर करेंगे। हमने इसके लिए एक सिंगल विंडो भी बना रखी है उद्यमी की जो भी समस्या आती है छोटी से छोटी बड़ी से बड़ी उसका निस्तारण करें।
मंडल आयुक्त ने कहा कि आज का एक दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट बहुत अच्छा रहा, आज लगभग 3000 करोड़ से ज्यादा का प्रपोजल आ चुका है, मुझे उम्मीद है जिस दिन पूरे प्रदेश में इन्वेस्टर समिट होगा उस दिन यह हमारा प्रपोजल 5000 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह जो इन्वेस्टमेंट हो रहा है इसमें विभिन्न तरह के इन्वेस्टमेंट है, एग्रीकल्चर सेक्टर में भी इन्वेस्टमेंट आया है। एग्रीकल्चर में लगभग 1500 सौ करोड़ का इन्वेस्टमेंट हुआ है और रामपुर में भी इन्वेस्टमेंट आ रहा है और साथ ही साथ जो रामपुर मेंथा का कारोबार है उसको भी लोग बढ़ा रहे हैं। हमारे पास जो प्रपोजल आए हैं और जो आ रहे हैं उसमें मेडिकल कॉलेज का भी प्रपोजल है, उसमें एग्रीकल्चर ऑफ प्रोसेसिंग का भी प्रपोजल है, अलग अलग तरीके के प्रपोजल आए है।
इस मौके पर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना कहा कि अतीत में प्रदेश में उद्योगों के मामलें में कानपुर के बाद रामपुर का नाम आता था। लेकिन समय के साथ उद्योग बंद होते चले गए। वर्तमान सरकार ने उद्यमियों को सुरक्षा और सुविधायुक्त माहौल दिया है।
- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

