बदायूं (उत्तर प्रदेश): बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरामई गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे डीजे/जनरेटर में करंट उतरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ट्रॉली के आसपास खेल रहे और नाच रहे कई बच्चे करंट से झुलस गए।
एसपी सिटी ने कांवड़ यात्रा के एंगल को नकारा
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यह घटना कांवड़ यात्रा से संबंधित नहीं है और न ही इस हादसे में किसी कांवड़ यात्री को कोई क्षति पहुंची है।
एसपी सिटी ने बयान जारी कर बताया:
“दिनांक 8 अगस्त 2026 को थाना कादरचौक के गौरामई गांव में वाल्मीकि समाज के कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे रखकर बजा रहे थे। इस दौरान गांव के ही कुछ बच्चे ट्रॉली के पीछे खेल रहे थे और डांस कर रहे थे। अचानक डीजे/जनरेटर में करंट आ जाने से कुछ बच्चे झुलस गए। घटना में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जिनका पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। यह घटना कांवड़ यात्रा से संबंधित नहीं है।”
घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस के माध्यम से झुलसे बच्चों को मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी सिटी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

- बदायूं: उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत

- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

