दबने वाले लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। इसमें कुछ परिवार राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं से जुड़े हुए भी बताए जा रहे हैं। देर रात बचाव कार्य में सेना भी लगाई गई।
लखनऊ: लखनऊ में मंगलवार शाम खौफनाक हादसे में वजीर हसन रोड स्थित एक अलाया नाम का पांच मंजिला अपार्टमेंट ढह कर मलबे में तब्दील हो गया।
पांच मंजिला इमारत में करीब 12 फ्लैट बने हुए थे। इन सभी में परिवार रह रहे थे।
करीब 6:15 बजे शाम को हुए हादसे में 30 से अधिक लोग दब गए। करीब आठ बजे यहां नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स (एनडीआरएफ) ने पुलिस और अग्निशमन विभाग के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
शासन, प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित खुद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री एके शर्मा बचाव कार्य के लिए पहुंच गए।
चश्मदीद ने बताया कि भूतल पर बनी पार्किंग में खुदाई का काम चालू था। इसमें ड्रिलिंग बिल्डर की तरफ से कराई जा रही थी। जब हादसा हुआ उस समय भी ड्रिलिंग होने की आवाजें लोगों ने सुनीं। देर रात सेना भी लगाई गई।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

