एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट देखी गई है। उन्होंने सिर्फ 10 दिन में 91.2 करोड़ डॉलर गंवा दिए हैं। इसके चलते टॉप-3 की लिस्ट से भी बाहर होना पड़ा है।
अमेरिकी शॉर्ट-सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी को एक रिपोर्ट में कहा था कि अडानी ग्रुप दशकों से शेयर बाजार में हेराफेरी और अकाउंटिंग फ्रॉड स्कीम में शामिल है।
रिपोर्ट में गौतम अडानी को कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड भी बताया गया है।
रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जबकि खुद गौतम अडानी को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है।
अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति 48 घंटे के भीतर 20.4 अरब डॉलर घट गई है और उनकी संपत्ति का मूल्य 119 अरब डॉलर से घटकर 98.8 अरब डॉलर हो गया है।
इस तरह वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वहीं दूसरी ओर अडानी ग्रुप की कंपनियों की कुल वैल्यू में भी करीब 50 अरब डॉलर की कमी आई है।
अमेरिकी कंपनी की रिपोर्ट में संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों में अडानी परिवार की अपतटीय कंपनियों का विवरण दिया गया है और दावा किया गया है कि इन कंपनियों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के लिए किया जाता था।
उधर, अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को भ्रामक और निराधार बताते हुए अमेरिकी कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
- बदायूं: सुहागरात के कमरे में ऐसा क्या हुआ कि पसर गया सन्नाटा? शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हे की मौत, चौंकाने वाली वजह आई सामने

- हिज्बुल्लाह का समर्थन ईरान की रणनीतिक नीति का हिस्सा: मोजतबा खामेनेई

- बदायूं से लखनऊ अब दूर नहीं: उझानी से नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा त्याग नहीं, मोदी सरकार की नाकामी का इकरारनामा: कुँवर दानिश अली

- ‘जेन-जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’: विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

- Dastaan-è-Barsaat: Music and Memories Drenched the Audience at Triveni Auditorium

