भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने बच्चों की बीमारी से तंग आकर अपने बच्चों को मार डाला और अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली।
मीडिया के अनुसार, यह दुखद घटना मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में घटी, जहाँ एक दंपत्ति के दो बेटे मांसपेशियों की बीमारी से पीड़ित थे, माता-पिता बीमारी की जटिलताओं के कारण गंभीर मानसिक तनाव से पीड़ित थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंपति के दोनों बच्चों को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (मांसपेशीय दुर्विकास) की बीमारी थी। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान 45 वर्षीय संजीव मिश्रा, उसकी पत्नी 42 वर्षीय नीलम और उनके दो बच्चे अनमोल और सार्थक के रूप में की है। पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, संजीव मिश्रा ने अपने बच्चों को मारने और आत्महत्या करने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा था कि ‘ईश्वर दुश्मन के बच्चों को इस बीमारी से बचाए, मैं अपने ही बच्चों को नहीं बचा सकता’ और इसलिए मैं जीना भी नहीं चाहता।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि संजीव की पोस्ट के बाद, उसके कुछ दोस्त संजीव के घर गए और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उनके घर के ताले को तोड़ा और सभी को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बाद में इलाज के दौरान उन सभी की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक चारों शवों के पोस्टमार्टम के दौरान जहर देने की बात सामने आई थी।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

