- विवाद में दोनों समुदाय के आधा दर्जन लोग हुए घायल
- 22 लोगो को लिया पुलिस ने हिरासत में
- शराब के नशे में हुआ विवाद
- मौके पर भारी फ़ोर्स मौजूद पुलिस
उत्तर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की गई। संभल एसपी एसपी चक्रेश मिश्रा के अनुसार भैंस की लाठी मारने पर हिंदू मुस्लिम विवाद का मामला सामने आया।
एक भैंस के लाठी लगने पर दो पक्ष हिंदू-मुस्लिम आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष का पूरा मामला बहजोई कोतवाली इलाके के गांव कमालपुर का है जहां शनिवार सुबह दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों समुदाय के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव भी हुआ।
गांव में दो समुदायों के बीच पथराव एवं लाठी-डंडे चलने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और पुलिस ने घटनास्थल से विवाद करने वाले 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पथराव एवं लाठी-डंडे चलने में घायल आधा दर्जन लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
सांप्रदायिक विवाद के बाद पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा सहित अधिकारियों ने घटना का मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गांव कमालपुर में दो समुदायों के लोगों के बीच शराब के नशे में भैंस को लाठी मारने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले हैं और पथराव भी हुआ है। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं इस मामले में दोनों समुदाय के 22 लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

