अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है।
प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास अतीक पर हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को लेकर जा रही थी। जिस समय अतीक मीडिया से बात कर रहा था तभी तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और अतीक़ के कान पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जैसे ही अशरफ ने उधर देखा तो अशरफ पर भी हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं।
अतीक अहमद और अशरफ के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में इस्लामिक रीति-रिवाज से दफना दिया गया। दोनों के शव को अतीक के बहनोई और दो रिश्तेदार लेकर पहुंचे थे। अतीक के दोनों छोटे बेटों को बाल सुधार गृह से लाया गया था। अतीक के बेटे असद की कब्र के पास ही दोनों की कब्रें खुदवाई गई थीं। अशरफ की बेटी और पत्नी जैनब भी कब्रिस्तान में मौजूद रहीं।
कब्रिस्तान के अंदर सिर्फ खास रिश्तेदारों को ही जाने दिया गया। जबकि बाक़ी लोगों को कब्रिस्तान से करीब 300 मीटर दूर सभी को रोक दिया गया। मीडियाकर्मियों को भी कब्रिस्तान के बाहर तक जाने दिया गया।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

