Elon Musk: 24 घंटों में एलन मस्क की संपत्ति में 13 अरब डॉलर की गिरावट

Date:

20 अप्रैल टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क के लिए एक निराशा भरा दिन साबित हुआ।

सबसे पहले, टेस्ला ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम जारी किए जो निवेशकों के लिए निराशाजनक साबित हुए, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता की शेयर कीमत 9.75 प्रतिशत कम हो गई।

उसके बाद एलन मस्क(Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट में पहली उड़ान के 4 मिनट बाद ही विस्फोट हो गया।

उसके बाद एलन मस्क ने अपने वादे के मुताबिक़ 20 अप्रैल को ट्विटर पर मुफ्त सत्यापित खातों से ब्लू टिक हटा दिए।

इन सब घटनाओं की वजह से दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स की संपत्ति पर भी असर पड़ा है।

इन नाटकीय 24 घंटों के परिणामस्वरूप एलन मस्क की संपत्ति में 12.4 बिलियन डॉलर की कमी आई यही।

करीब 13 अरब डॉलर की कमी के बाद एलन मस्क की संपत्ति का मूल्य 164 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने पिछले साल एलन मस्क से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब छीन लिया था, लेकिन स्पेसएक्स के संस्थापक की संपत्ति में 2023 में अब तक 26.8 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...