नई दिल्ली: अबुल फजल एन्क्लेव स्थित CTAG Centre ने नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए तीन सूत्रीय कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत 10वीं और 12वीं पास छात्रों को करियर चुनने में मदद की जा रही है और उन्हें स्कॉलरशिप की जानकारी भी दी जा रही है।
सेंटर इंचार्ज फैजी रहमान ने कहा कि हम दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत में गर्मी की छुट्टी के दौरान छात्रों के बीच करियर जागरूकता और मार्गदर्शन कार्यक्रम चला रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह अपनी तरह का अनूठा केंद्र है जहां से बच्चों को संपूर्ण शैक्षिक मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इसे ‘प्रशिक्षण और शैक्षणिक मार्गदर्शन केंद्र’ नाम दिया गया है। दिल्ली के छात्र जामिया नगर के डी307 अबुल फजल एन्क्लेव स्थित CTAG Centre में आ सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्र में देशभर के 3800 से अधिक बच्चों ने डायरेक्ट CTAG Centre से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। हमारी वेबसाइट https://ctag.in फेसबुक और हमारे सोशल मीडिया पेज इंस्टाग्राम पर फॉलो करके लगभग 35 हजार छात्र जानकारी प्राप्त करते हैं। हमारी कोशिश से समय पर कॅरियर गाइडेंस मिलने से बच्चों को अच्छे कोर्स में दाखिला मिला है।
उन्होंने आगे बताया कि UG और PG छात्रों को अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप और छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बारे में जल्द ही जून के मध्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
फैजी रहमान ने कहा कि जिन जगहों पर हमने कार्यक्रम किया है, वहां के बच्चे अब खुद शैक्षिक मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी तक पहुंच रहे हैं यही इस केंद्र का मुख्य लक्ष्य है. CTAG Centre इसी गैप को भरने के लिए करियर गाइडेंस के क्षेत्र में एक पहल है, विजन 2026 ने यह पहल की है जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लाभ उठाया जा सकता है।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान