सम्भल के नखासा में शाज़िया से 50 हज़ार रूपये और बाईक की मांग पूरी न करने पर मिली 3 तलाक और चंदौसी में खाना बनाने में देरी होने पर एसिड अटैक पीड़िता को ट्रिपल तलाक देने का मामला सामने आया है।
ग्लोबलटुडे, 31 अगस्त,2019
राहेला अब्बास, सम्भल
तीन तलाक़ बिल पास होने के बावजूद तीन तलाक़ रुक नहीं पा रही हैं। ताज़ा मामला यूपी के सम्भल का है जहां बीते 2 दिन के अंदर अलग अलग क्षेत्रों में 3 तलाक के 2 मामले सामने आये हैं।
दोनों मामलों की बात करें तो सम्भल के थाना नखासा इलाके की खग्गु सराय की रहने वाली शाज़िया का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका शौहर उससे बाइक की मांग किया करता था।
शाज़िया की शादी बीते साल 18 फरवरी को मोहम्मद ज़ीशान से हुई थी। आरोप है कि शादी के 4 महीनों बाद तक तो सब सही चला, लेकिन 4 महीनों के बाद से ज़ीशान शाज़िया से 50 हज़ार रूपये और बाईक की मांग करने लगा। इतना ही नहीं शाज़िया के साथ आये दिन मारपीट भी करता था।
शुक्रवार की रात आरोपी ज़ीशान ने शाज़िया को मारपीट कर उसको घर से भगा दिया, जिसके बाद शाज़िया अपनी माँ के घर चली गयी और उसने पूरी बात अपनी माँ को बताई।
बेटी शाज़िया की बात सुनकर आरोपी के खिलाफ शाज़िया उसकी माँ ने थाना नखासा में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने दोनों माँ-बेटी को टरका दिया। जब आरोपी को इस बात का कि शाज़िया ने ठाणे में उसकी शिकायत की है तो उसने अपनी ससुराल जाकर एक बार में शाज़िया को तीन तलाक़ दे दिया।
तलाक़ के बाद शाज़िया रोती बिलखती पुलिस महकमे के चक्कर लगा रही है। अगर पुलिस रात ही शाज़िया की शिकायत सुन लेती और आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन ले लेती तो आज शाज़िया की जिंदगी बर्बाद नहीं होती।
शाज़िया का एक 9 महीने का बच्चा भी है। उसका आरोप है की उससे पहले जब जब ज़ीशान ने उससे पैसों की डिमांड की तो शाज़िया की माँ ने बेटी की खातिर अपने गहने बेच बेचकर आरोपी की मांग पूरी करती रहीं। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में कार्यवाही की बात कह रही है।
वहीँ बात करें दूसरे मामले की तो चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में खाना बनाने में देरी होने पर एसिड अटैक पीड़िता को ट्रिपल तलाक देने का मामला सामने आया है।
तलाक पीड़ित महिला ने आरोपी पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ट्रिपल तलाक पीड़िता हिना ने बताया कि एक साल पहले उसका निकाह चंदौसी के रहने वाले अफसर से हुआ था। शादी के कुछ दिनों के बाद ही वह गलत संगत में पड़ गया वजह से ही वह शराब का भी आदि हो गया।
पीड़िता का आरोप है कि वह नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा । पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और घर में घुसते ही उसने खाना मांगा। पीड़िता को खाना बनाने में थोड़ी देरी हो गई, इसी बात पर वह आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए 3 तलाक बोल दिया। जब उसने तीन तलाक का विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता को खाना बनाने में थोड़ी देरी हो गई, इसी बात पर वह आग बबूला हो गया और गाली गलौज करते हुए 3 तलाक बोल दिया। जब उसने तीन तलाक का विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया।
फ़िलहाल हिना और शाज़िया इन्साफ के लिए कानून का दरवाजा खटखटा रहीं हैं। लेकिन ट्रिपल तलाक पर कानून पास होने के बाद भी ट्रिपल तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीँ शाज़िया की माँ ने ट्रिपल तलाक पर कानून बनाये जाने को लेकर मोदी सरकार का शुक्रिया भी किया है।
ये भी रोचक हैं-
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा
- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

