राम जेठमलानी का दिल्ली में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। लम्बे समय से बीमार चल रहे जेठमलानी की उम्र 95 साल थी।
ग्लोबलटुडे, वेबडेस्क
राहेला अब्बास,दिल्ली
हिंदुस्तान के सबसे मशहूर क्रिमिनल वकीलों में गिने जाने वाले और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे राम जेठमलानी का उनके दिल्ली स्थित निवास स्थान पर निधन हो गया। जेठमलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनकी उम्र 95 साल थी।
आज सुबह (रविवार) ही उनके निधन की खबर मिली, उनके बेटे महेश जेठमलानी ने बताया कि उनके पिता जेठमलानी ने दिल्ली स्थित अपने घर में सुबह लगभग पौने आठ बजे आखरी सांस ली।
जेठमलानी के एक बेटे महेश जेठमलानी भी जाने माने वकील हैं, उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं। उनके क़रीबी रिश्तेदारों का कहना है कि उनकी तबियत कुछ महीनों से खराब चल रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी राम जेठमलानी के निधन पर दु:ख जताया है। बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें घर जाकर श्रद्धांजलि दी।
महेश जेठमलानी ने बताया कि उनके पिता राम जेठमलानी का अंतिम सरकार दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाहगृह में रविवार शाम को किया जाएगा।
राम जेठमलानी का नाम देश के सबसे बड़े वकीलों में आता था। उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े-बड़े केस लड़े और जीते थे।
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई
- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र
- खराब पैचवर्क पर सख्त हुए मंत्री जयवीर सिंह: जांच में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सड़कों की गुणवत्ता का होगा तकनीकी परीक्षण
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग
