ग्लोबलटुडे,14 सितंबर
मध्यप्रदेश(भोपाल)- मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के खटला पुरा घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान हुए नाव हादसे को बेहद दुःखद बताते हुए इस दुःखद घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये है।
कमलनाथ ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ़ से 4-4 लाख मुआवज़ा देने के निर्देश जारी किये।
उन्होंने कहा कि इस घटना में, जिसकी भी लापरवाही जांच में सामने आयेगी, उसे बख़्शा नहीं जायेगा।
उधर शिवराज सिंह ने इस हादसे को दिल दहलाने वाला बताया है।
शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि इस भयंकर दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने व परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।

शिवराज ने कहा कि घटना दुःखद, प्रशासनिक लापरवाही है, सरकार की नाक के नीचे राजधानी में हादसा हुआ है । हादसा रोका जा सकता था। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए है।
उन्होंने सरकार से पीड़ितों को 25 लाख मुआवज़ा और उनके परिवारो में एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी की मांग की है।
- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar
- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues
- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”
