उत्तर प्रदेश में चौंकाने वाला मामला: मुजफ्फरनगर में शिक्षक ने छात्रों को मुस्लिम सहपाठियों को पीटने के लिए प्रोत्साहित किया, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

0
305
मुजफ्फरनगर में शिक्षक ने छात्रों को मुस्लिम सहपाठियों को पीटने के लिए प्रोत्साहित किया
मुजफ्फरनगर में शिक्षक ने छात्रों को मुस्लिम सहपाठियों को पीटने के लिए प्रोत्साहित किया

मुजफ्फरनगर से एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें एक शिक्षक छात्रों को मुस्लिम समुदाय के बैचमेट्स की पिटाई करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कैमरे में कैद हो गयी।

जिस देश में गुरु को भगवान का दर्जा प्राप्त है उसी देश में तृप्ता त्यागी नाम की एक टीचर ने इस पेशे को कलंक लगा दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी ही दुखद घटना सामने आई है जिसमें एक शिक्षिका अपने एक मुस्लिम छात्र को उसी के सहपाठियों से पिटवाती नज़र आ रही है। इतना ही नहीं किसी ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह टीचर क्लास के छात्रों को मुस्लिम छात्र को पीटने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

वीडियो मुज़फ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव में नेहा पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। टीचर का नाम तृप्ता त्यागी है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि यह टीचर मुस्लिम बच्चे को हिंदू बच्चों से बारी बारी पिटवा रही है।

वीडियो में मुस्लिम छात्र को पिटते हुए साफ़ देखा जा सकता है और यह टीचर कुर्सी पर बैठकर छात्रों को बारी बारी से बुलाकर एक छात्र को पिटवा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।