रामपुर: जिलाधिकारी रामपुर के निर्देश पर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉक्टर शहजाद हसन खान द्वारा आज जनपद रामपुर के विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान तथा नशा उन्मूलन संबंध जानकारी एवं कोत्पाद अधिनियम की धारा 6A के अंतर्गत शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू विक्रेताओं को चेक किया गया।
आज महाऋषि विद्या मंदिर एवं ईस्ट वेस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा प्रभावती कन्या जूनियर हाई स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
अंत में सभी छात्र छात्राओं, अध्यापकों, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान एवं तंबाकू मुक्त रामपुर के लिए शपथ ली गयी। यह समस्त कार्यक्रम तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ट रामपुर द्वारा आयोजित किए गए।
- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

