एसडीएम का कहना है कि कभी भी यह लोग ट्रक से कुचल कर मुझे मार सकते हैं
उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के चंदौसी के एसडीएम को ने वहां के भू माफियाओं से अपनी जान को खतरा बताया है।
भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे चंदौसी के एसडीएम राजपाल सिंह ने अपनी जान को खतरे की आशंका जताई है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं से उनकी जान को खतरा है। इतना ही नहीं एसडीएम ने भूमाफियाओं द्वारा उनका क़त्ल करवाए जाने की भी आशंका जताई है।
एसडीएम का कहना है कि भू माफ़िया उनके ऊपर ट्रक भी चढ़वा सकते हैं। उन्होंने चंदौसी पहुंचकर इस मामले में कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ तहरीर भी दे दी है।
सोशल मीडिया पर एसडीएम राजपाल सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि पवन गुप्ता और गिरीश अग्रवाल से उनकी जान को खतरा है और वे मर्डर कराए जाने की आशंका भी जता रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही उपजिलाधिकारी पर एक व्यापारी संगठन ने करोड़ो के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर एसडीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने एसडीएम के खिलाफ जांच के निर्देश दिए थे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

