रामपुर(रिज़वान खान): आजम खान के गढ़ में आज अपना दल ने अपनी ताकत दिखाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनके पति यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सहित अपना दल के तमाम नेता आज रामपुर में मौजूद रहे।
रामपुर में इस कार्यक्रम को मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का नाम दिया गया।
यह कार्यक्रम रामपुर के फिजिकल ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समाज मुस्लिम पसमांदा समाज की बात की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि रामपुर के स्वार विधानसभा से जीता हुआ विधायक शफीक अंसारी भी पसमांदा समाज से आते हैं।
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज का एनडीए के घटक दल अपना दल के प्रति भरोसा बढ़ाने की कोशिश की गई।
इस मौके पर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि छोड़ो कल की बात कल की बात पुरानी नए दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी।
उन्होंने आजम खान का नाम लिए बिना उनपर निशाना भी साधा। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में रामपुर की सीट अपना दल के खाते में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी सीटों के बंटवारे पर कोई बात नही हुई है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

