जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

Date:

बदायूँ (सहसवान): कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने कड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार राकेश कुमार और एमआईसी प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में पहुंची जांच टीम ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद उसे सीज कर दिया।

इलाज के दौरान डॉक्टर व स्टाफ भागने का आरोप

जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़ोलिया पट्टी तासौल निवासी 35 वर्षीय रिहाना (पत्नी सलमान) को प्रसव के लिए सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण रिहाना और नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर भाग गए। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

चारपाई पर इलाज, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

घटना के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं की भी पोल खुली—कुछ मरीजों का इलाज चारपाई पर किया जा रहा था, जिसको लेकर अन्य भर्ती मरीजों के परिजनों ने भी नाराजगी जताई।

पूर्व में भी सीज हो चुका है अस्पताल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेवा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान महिला की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल को सीज किया था। इसके बावजूद अस्पताल दोबारा कैसे संचालित होने लगा, इस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

नई दिल्ली: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

मैनपुरी(सिराज हुसैन): मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की एक...