जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

Date:

मैनपुरी(सिराज हुसैन): मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को बार सभागार में आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह यादव (एडवोकेट) की अध्यक्षता तथा महासचिव बृजेन्द्र यादव (एडवोकेट) के संचालन में हुई इस बैठक में जुडीशियल मजिस्ट्रेट (जेएम) प्रथम की पीठासीन अधिकारी फौजिया जहां के व्यवहार और उनकी न्यायालयीन कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

अधिवक्ता अजय कुमार यादव एवं नौशाद अली के लिखित अनुरोध पर बुलाई गई इस बैठक में वकीलों ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी का रवैया अधिवक्ताओं के प्रति अनुचित रहता है। इसके साथ ही पत्रावलियों में बार-बार त्रुटिपूर्ण आदेश पारित किए जाने से वादकारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक के दौरान जगदीश शाक्य, मुकेश मिश्रा, अवधेश यादव, हरवीर सिंह चौहान, राजेश यादव, विनीत कुमार निगम, मुकेश यादव तथा शैलेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। व्यापक विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता 8 और 9 अक्टूबर 2026 को जेएम प्रथम न्यायालय के कामकाज का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

इसके अलावा, बार एसोसिएशन ने जिला जज से मुलाकात कर अधिवक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों से अवगत कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित करने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रतिनिधिमंडल जिला जज से वार्ता के निष्कर्षों की जानकारी 9 अक्टूबर को सदन के सामने रखेगा। बार एसोसिएशन का कहना है कि यदि वार्ता के बाद भी न्यायसंगत समाधान नहीं निकलता है, तो पुनः आपात बैठक बुलाकर संपूर्ण न्यायालय के बहिष्कार जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में बार एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत...