Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
सपा सांसद आज़म खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं बल्कि और भी बढ़ती ही जा रही हैं।
आज़म खान अपनी विधायक पत्नी और बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान के साथ सीतापुर जेल में हैं, उसके बावजूद भी अभी भी आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
आज आज़म खान को लेकर पुलिस ने 2 मामलों में 7 लोगों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए हैं।
ये भी पढ़ें :-
आरोप पत्र में आज़म खान के बेहद करीबी, चमरव्वा से विधायक नसीर अहमद खां और आज़म खान का बड़ा बेटा अदीब आज़म खान और उनकी बहन निकहत अफलाक़ सहित 7 लोगों पर आज पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किये हैं।
मामला आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है जिसमें आजम खान ने किसानों की जमीनें जबरन यूनिवर्सिटी के अंदर लेली थीं, जिनको लेकर किसानों ने कई मुकदमे दर्ज कराये थे। उसी को लेकर अब कुछ नाम और हैं जो पुलिस की विवेचना में सामने आए हैं।
आज जिन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किये हैं ये लोग जौहर ट्रस्ट के सदस्य हैं. इसीलिए इनके विरूद्ध भी पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किए हैं।
इससे पहले भी कई मामलों में पुलिस आज़म खान उनकी पत्नी-बेटे सहित कई लोगो के विरूद्ध आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।

पूरी जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,”आप सभी को मालूम है कि जौहर विद्यालय में आसपास के किसानों की जमीन गैर कानूनी तरीके से बाउंड्री के भीतर जबरिया कब्जा कर ली गई थी। उसको लेकर के कई मुकदमे दर्ज किए गए थे और अधिकांश मुकदमों में आरोपपत्र भी माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। लेकिन विवेचना से इसमें कुछ और नाम प्रकाश में आए और जो भी नाम प्रकाश में आए यह सभी लोग जौहर ट्रस्ट के संचालित करता, उसके ट्रस्टी हैं। इनके विरुद्ध भी पर्याप्त साक्ष्य हैं। इस नाते आज 2 मामलों में आरोपपत्र मान्य न्यायालय में प्रेषित किया जा रहा है। महत्वपूर्ण बिंदु यह है यह जो 7 ट्रस्टी जिनके खिलाफ आज आरोपपत्र जा रहा है उसमें चमरव्वा से विधायक नसीर अहमद खाँ और रामपुर के सांसद आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम खाँ और उनकी बड़ी बहन निखत अखलाक का नाम भी शामिल है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
