सऊदी अरब में बारिश और बाढ़ के हालात, बारिश के दौरान मस्जिदे नबवी में नमाज़ियों ने मांगी दुआएं

0
495
सऊदी अरब में बारिश और बाढ़ के हालात
सऊदी अरब में बारिश और बाढ़ के हालात

सऊदी अरब के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़कों पर नदियों और नहरों का सा नज़ारा दिखने लगा है।

अरब मीडिया के मुताबिक भारी बारिश के बाद घाटियों में बाढ़ की स्थिति है और कई वाहन बह गए हैं जबकि नागरिक अपने घरों में फंस गए हैं।

मदीना में भी गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, बारिश के दौरान नमाजियों ने मस्जिदे नबवी में नमाज़ें पढ़ीं और दुआएं मांगीं।

वहीं दुबई(UAE) में कल शाम से गुरुवार तक भारी बारिश का अनुमान है।

याद रहे कि संयुक्त अरब अमीरात दो हफ्ते पहले भारी बारिश से ज़बरदस्त प्रभावित हुआ है।