पुलिस का कहना है हत्यारा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशा भी करता है, उसको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर के थाना अजीमनगर के खौद में एक युवक ने बाजार में अचानक चाकू से हमला कर कई लोगों पर वार किये जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। युवक चाकू से हमला कर फरार हो गया। घायलों में एक 13 साल का बच्चा भी शामिल है।
दिनदहाड़े चाकूबाजी की इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और बाकी घायलों के उपचार में जुट गए। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
चाकू बाज़ी की घटना की खबर सुन घायलों के परिजन और ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
घायलों में एक 13 वर्ष का किशोर गौरव भी शामिल है। खौद चौकी क्षेत्र वासिक उर्फ नन्ने के मुताबिक़ वह खौद चौराहे पर अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। तभी एक युवक हाथ में छुरा लिए पहुंचा और लोगों पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए।
इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपी हमलाकर फरार हो गया। हमले में अमीर अहमद निवासी काशीपुर की मौत हो गई। राहत जान, शाकिर और गौरव घायल हैं।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि थाना अजीमनगर में खौद गांव का निवासी जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशा भी करता है। उसने नशे में कुछ व्यक्तियों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की चाकू से मौत हो गई है, एक बच्चे समेत तीन अन्य घायल हैं, घायलों की स्थिति अब ठीक है। हत्यारा इस समय फरार है, पुलिस बल लगा हुआ है और उसको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

