कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है। हमले में कई जवान घायल बताये जा रहे हैं।
एबीपी की खबर के मुताबिक़ स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है। फिलहाल इलाके को सेना ने घेर रखा है।
मामले पर एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस हमले में वायु सेना के 4 जवान घायल भी हुए हैं। आतकंवादियों ने सेना के वाहनों पर जबरदस्त गोलीबारी की थी। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है और आतंकविरोधी अभियान को अंजाम दिया जा रहा है।
मामले पर भारतीय वायुसेना ने बयान जारी करते हुए कहा, “आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में, एयर वॉरियर्स ने जवाबी गोलीबारी करके लड़ाई लड़ी। इस प्रक्रिया में, पांच IAF कर्मियों को गोली लग गई और उन्हें तत्काल चिकित्सा के लिए निकटतम सैन्य अस्पताल ले जाया गया। एक वायु योद्धा बाद में चोटों के कारण दम तोड़ दिया। स्थानीय सुरक्षा बलों की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है।”
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

