Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश स्टोरी | सम्भल
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जनपद सम्भल (Sambhal) की तरफ से रविवार को साथी पत्रकार स्वर्गीय मुरली मनोहर सरोज की स्मृति में एक सम्मेलन किया गया।
सम्मेलन में तमाम पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया और पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए हुंकार भी लगाई गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी सम्भल अविनाश कृष्ण सिंह, सम्भल पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा, भाजपा से राज्यमंत्री गुलाब देवी व गुनौर विधानसभा से भाजपा के विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव शामिल हुए।
इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिरकत की साथ ही समस्त प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार साथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव सुनील चौधरी भी शामिल हुए जिन्होंने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर डीएम सम्भल व भाजपा के नुमाइंदों से समस्याओं को रखा।
इस मौके पर सुनील चौधरी ने आने वाली पत्रकार पीढ़ी की समस्याओं को दूर करने के लिए वह पत्रकारिता को लेकर जिस तरह से यूपी के अंदर बढ़ता दबाब को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
यह कार्यक्रम चंदौसी के राधा कृष्ण धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

