नई दिल्ली: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात की।
मुलाक़ात का मकसद यूनानी चिकित्सा पद्धति से संबंधित तमाम समस्याओं पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराना था।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ एस एम हुसैन, उपाध्यक्ष ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस ने किया जबकि इस मौके पर डॉ एस एम याकूब राष्ट्रीय सचिव, डॉ शफीक अहमद महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष, डॉ जियाउर्रहमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एकेडमिक विंग, डॉ एजाज अली कादरी राष्ट्रीय महासचिव यूथ विंग आदि शामिल थे।
मुलाकात के दौरान आयुष मंत्री सर्वानंद ने प्रतिनिधिमंडल को यकीन दिलाया कि यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी।
इस मौके पर खास तौर से नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन के तहत आयुर्वेद की तरह यूनानी का अलग से बोर्ड बनाए जाने, नेशनल यूनानी यूनिवर्सिटी की स्थापना, सीजीएचएस यूनानी डिस्पेंसरी को हर राज्य की राजधानियों में स्थापित किए जाने, आयुर्वेद की तरह यूनानी में भी सर्जरी का अधिकार दिए जाने की मांग की गई।
आल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सैयद अहमद खान ने आशा जताई है कि यह मुलाकात हमारे लिए यकीनन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बहुत ही संजीदगी से हमारी बातों को सुना है और हमारी मांगों पर कलात्मक प्रतिक्रिया दी है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील: ‘कांवड़ियों पर फूल बरसाएं, भाईचारे और देश की एकता को मजबूत करें’

- गुस्से में नदी में छलांग लगाने पहुंची महिला, रामपुर पुलिस बनी फरिश्ता: मुस्तैदी और सही काउंसलिंग से बचाई जान

- पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के बीच ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौता’ संपन्न, किसी एक पर हमला सभी पर माना जाएगा

- बदायूं: मुख्य बाजार में चोरों का तांडव, दो दुकानों से लाखों की नकदी व माल साफ; पुलिस गश्त पर उठे सवाल

- सावन में फिर विवादों में खाकी: रामपुर एसपी का समुदाय विशेष पर विवादित बयान, सीओ अनुज चौधरी के रवैये की यादें ताज़ा

- रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 103 शीशी कोडीन सिरप और 234 ग्राम चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

