दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

Date:

उत्तर प्रदेश/रामपुर: रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर के टांडा तहसील के टांडा बादली पहुंच कर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के परिवार से मिलकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हर वार्ड की सीट पर दावेदारी को मजबूत बताया। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में मजदूरों के साथ हुई घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग धर्म को सुरक्षा कवच बनाकर आतंकवादी हरकतें करते हैं वह मुल्क और मानवता के दुश्मन हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर मुख्तार अब्बास नकवी ने तंज करते हुए कहा पहले वह खुद जुड़ जाएं,अच्छा है, एक इवेंट चल रहा है। आज भी पार्टी इलेक्शन से ज्यादा परिवार की सिलेक्शन पर काम कर रही है, देश के प्रेसिडेंट कैसे बने रिमोट कंट्रोल कैसे मिले उसकी कोशिश हो रही है बुरे हालातों में भी सुधारने को तैयार नहीं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर पहुंचकर टांडा बादली के भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय जितेंद्र शर्मा के शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी जहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा हमारे बहुत ही करीबी मित्र भारतीय जनता पार्टी के बहुत बड़े लीडर जितेंद्र शर्मा जी का आकस्मिक निधन हुआ उनके परिवार से हम मिलने आए हैं।

रामपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा,”भारतीय जनता पार्टी जनपद की सभी सीटों पर सभी जगह सभी वार्डों में चुनाव लड़ रही है।”

जम्मू कश्मीर में उत्तर प्रदेश के 2 मजदूरों की हत्या करने के मामले में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा बहुत दुखद बात है, चाहे जम्मू कश्मीर हो या देश के अन्य हिस्से हों किसी भी तरह की आतंक की घटना या दहशतगर्दी वाली घटना स्वीकार नहीं है और जो लोग भी धर्म को सुरक्षा कवच बना करके इस तरह की आतंकवादी हरकतें करते हैं वह मजहब की भी दुश्मन है, मुल्क के भी दुश्मन है, और मानवता के भी दुश्मन है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

श्रीनगर: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो...

जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री, भरतनाट्यम नृत्यांगना और सांसद...

IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

Srinagar: An IndiGo aircraft collided with a Visual Docking...