अमेरिका में हाल के दिनों में एक दुखद घटना घटी जहां एक युवक ने अपनी माँ को ठंडी फ्रेंच फ्राइज़ देने पर एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी को ही गोली मार दी।
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में अपनी माँ को कोल्ड फ्रेंच फ्राइज़ देने को लेकर युवक ने पहले प्रबंधन से झगड़ा किया और फिर कर्मचारी के गले में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
दरअसल हुवा कुछ यूँ कि पीर के रोज़ एक महिला ग्राहक ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर उसे कोल्ड फ्रेंच फ्राइज परोसने का आरोप लगाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महिला रेस्टोरेंट प्रबंधन से बहस करने में व्यस्त थी, तब वह अपने बेटे के मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में थी।
महिला की बहस खत्म होने के कुछ देर बाद उसका 20 वर्षीय बेटा रेस्टोरेंट में आ पहुंचा और कर्मचारी से बहस करने लगा, बहस इस क़दर बढ़ी कि महिला के बेटे ने 23 वर्षीय कर्मचारी मैथ्यू वेब के गले में गोली मार दी और खुद फरार हो गया।
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मैथ्यू को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
वहीं, पुलिस ने महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

