जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश: आम आदमी पार्टी (AAP) के उत्तर प्रदेश कैडर के नेताओं को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि सरकार की तानाशाही के चलते देर रात उनके आवासों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर उन्हें घर में कैद कर दिया गया।

रात के पौने एक बजे पुलिस का पहरा

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा करते हुए रामपुर में आप नेता फ़ैसल लाला ने सरकार पर हमला बोला और सवाल उठाया, “यह कैसी तानाशाही है? रात के पौने एक बजे घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया!”

उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष अंसार भाई और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर वे साथी सभासद संजय सिंह के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोकतंत्र के पक्ष में आवाज उठाने के लिए निकलने ही वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

“रास्ते रोक सकते हैं, आवाज नहीं”

प्रशासनिक कार्रवाई पर कड़ा आक्रोश जताते हुए नेता ने कहा कि सरकार पुलिस के बल पर जनता और विपक्ष की आवाज को दबाने का भ्रम पाल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:

“पुलिस लगा सकते हैं, रास्ते रोक सकते हैं, हमें घर में कैद कर सकते हैं… लेकिन हमारी आवाज़ पर पहरा नहीं लगा सकते! लोकतंत्र के लिए हमारी आवाज़ न कल रुकी थी, न आज रुकेगी।”

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

इस विरोध-प्रदर्शन और सोशल मीडिया अभियानों के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी जोर-शोर से उठाई जा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतंत्र की रक्षा, हाउस अरेस्ट और #ज्ञानेश_कुमार_इस्तीफा_दो जैसे हैशटैग के साथ सरकार की इस कार्रवाई का लगातार विरोध किया जा रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...