बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Date:

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव में मंगलवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर पति का शक सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बिहट गांव निवासी आशीष का अपनी पत्नी मोहिनी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आशीष ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही उसहैत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका अपने पीछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गई है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

लखनऊ / रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व...

स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

रामपुर: स्वार विधायक शफीक अंसारी द्वारा वाल्मीकि समाज पर...

स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

रामपुर (उत्तर प्रदेश):जनपद रामपुर की स्वार-टांडा विधानसभा सीट (34)...