उत्तर प्रदेश/बदायूं(सालिम रियाज़): आप पार्टी ने जनता के बीच जो अपना तालमेल बनाया है उसको बढ़ाने के लिए उसने बदायूं में भी निकाय चुनाव के जरिए दस्तक दे दी है।
आप पार्टी ने उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी ने बदायूं से एक शिक्षित व्यक्ति मसरूर खान को चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया है।
बीते दिनों से बदायूं में जगह-जगह नगर पालिका की पोल खोलने वाले पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए जिनका काफी समय तक हंगामा रहा। आपको बता दें कि ये पोस्टर सिर्फ आपको आपके शहर की गन्दगी ब्यान कर रहे थे। इन पोस्टरों को जनता ने सराहा और इन पोस्टर की वजह से मसरूर खान बदायूं मे चेयरमैन पद के उम्मीदवार के रूप मे चर्चा का विषय बन गए।
हमने जब आप पार्टी के उम्मीदवार मसरूर खान से बात की तो वह एक सुलझे हुए व्यक्ति नजर आए। उन्होंने बताया कि वह आप पार्टी के विकास कार्यों को दिल्ली से बदायूं तक लाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि आप पार्टी द्वारा बनाई गई योजनाओं का फायदा बदायूं की जनता को भी मिले।
उनका कहना है कि मैं अपनी और आप पार्टी की पहचान बदायूं की जनता से करवाना चाहता हूँ, जीत हार तो लगी रहती है।
अब देखने वाली बात ये है के किस हद तक मसरूर खान आप पार्टी को लोगो तक ले जा सकते है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

