Globaltoday.in | मोहम्मद रामिश| अलीगढ़
एक गांव में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब घर के पीछे खाली जगह में बनी घेर कज दीवार अचानक गिर गई। जिसमें आधादर्जन से ज्यादा बच्चे घेर की दीवार के नीचे दब गए। बच्चों की
चीख पुकार सुनकर गांव में हड़कम्प मच गया।
दरअसल अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के गांव छेछऊ में शिव कुमार पुत्र अर्जुन सिंह के घर के पीछे उनका घेर बना हुआ है जिसकी दीवार काफी पुरानी हो चुकी है।
आज दोपहर को गांव के लगभग आधादर्जन बच्चे घेर के क़रीब खेल रहे थे कि तभी अचानक घेर की दीवार गिर गई। दीवार के नींचे करीब 7 बच्चे दब गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव में हड़कम्प मच गया।
आनन फानन में ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र इगलास भेज दिया।
वहीं कुछ बच्चों की हालत नाजुक होने पर उनको स्वास्थ्य केंद्र अलीगढ़ भेज दिया गया है। मौके पर पहुचीं पुलिस ने जांचकर कार्यवाही की बात की है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

