Globaltoday.in | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान(Azam Khan) के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने उनको सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है। इसके बाद अब अब्दुल्लाह आजम के नॉमिनेशन को लेकर की जा रही तमाम चर्चाओं को विराम लग गया है।
अब्दुल्लाह आजम(Abdullah Azam) रामपुर की 34 स्वार विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके नामांकन को खारिज कराने लेकर उनके विरोधी लगातार मीडिया में दावे कर रहे थे। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर के सामने किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई।
अब्दुल्लाह आजम के सभी डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर में उनका नामांकन स्वीकार करते हुए सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव की धुरी माने जाने वाले रामपुर(Rampur) जिले की राजनीति में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म को चुनावी जंग के पहले मोर्चे पर कामयाबी मिल गई है। उनके नामांकन पत्र और आवश्यक प्रपत्र की जांच कर सही पाए जाने और कोई आपत्ति नही आने पर आर ओ ने सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

