सम्भल में प्लाटिंग को ध्वस्त कर जमीन को भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्यवाही

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | संभल

हाईलाइट्स

  • 40 मकान स्वामियों की सूची बनाकर नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई
  • 40 मकान स्वामी के लिस्ट में सदर विधायक इकबाल महमूद का भी नाम
  • प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप
  • समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सपा नेता सुहेल इकवाल से नोकझोंक
  • भूमि पर प्लाटिंग करने और अवैध मकान बनाने वाले लोगों को नोटिस भेजे गए थे

सम्भल में प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी दस्तावेजों में जल मग्न भूमि के तौर पर दर्ज जमीन पर कब्जा कर की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर जमीन को भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से मुक्त कराने की कार्यवाही की है।

प्रशासन ने सरकारी दस्तावेजों में जलमग्न भूमि के तौर पर दर्ज जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए 40 मकान स्वामियों की सूची बनाकर नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई भी की है।

खास बात यह है सरकारी जलमग्न भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों की सूची में समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक इकबाल महमूद का नाम भी दर्ज है। प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई से भू माफियाओं में हड़कंप है।

प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सपा नेता सुहेल इकवाल से नोकझोंक भी हुई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...