रूस ने, लगभग तीन महीने बाद यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण शहर पोर्ट सिटी मारियोपोल पर पूरी तरह क़ब्ज़ा करने का एलान किया है।
एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, मास्को के अधिकारियों का कहना है कि मारियोपोल शहर में अज़ोवोस्टेल स्टील प्लांट की रक्षा करने वाले यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, रूसी सेना महीनों से स्टील प्लांट पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन प्रतिरोध बलों ने प्लांट के अंदर सुरक्षित ठिकाने बना लिए थे, जिसकी वजह से रूसी सेना को पूरे मारियोपोल शहर पर नियंत्रण करने में मुश्किल पेश आ रही थी।
रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में यह भी पुष्टि की गई कि शहर में 531 यूक्रेनियन फौजियों ने प्लांट छोड़ दिया था जिसके बाद पूरा शहर रूसी सेना ने अपने नियंत्रण में ले लिया।
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रूस ने स्टील प्लांट पर नियंत्रण पाने के लिए वहां सभी प्रकार की सहायता पर प्रतिबंध लगा दिया था और प्लांट पर लगातार बमबारी कर रही थी।
रूसी अधिकारियों के अनुसार, संयंत्र का भूमिगत हिस्सा जहां यूक्रेनी सैनिकों ने शरण ली थी, वह भी रूसी नियंत्रण में आ गया है।
दूसरी ओर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि स्टील प्लांट की रक्षा करने वाले अंतिम सैनिकों को शहर छोड़ने की अनुमति दी गई थी ताकि सभी सैनिक अपनी जान बचा सकें।
- जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने सरकार से टकराव छोड़ बातचीत अपनाने की मांग की; SIR, इबादतगाहों की सुरक्षा और असहमति पर चिंता जताई

- रामपुर: सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

- मैनपुरी: छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, डीएम ने दिए सफलता के मंत्र

- खराब पैचवर्क पर सख्त हुए मंत्री जयवीर सिंह: जांच में गड़बड़ी मिली तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सड़कों की गुणवत्ता का होगा तकनीकी परीक्षण

- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

