समाजवादी पार्टी के सांसद शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ ने लव जेहाद के मामले रोकने के लिए कानून बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में लव जेहाद बीजेपी को खा जाएगा ।
संभल: समाजवादी पार्टी के सांसद शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ ने लव जेहाद के मामले रोकने के लिए कानून बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में लव जेहाद बीजेपी को खा जाएगा।
सांसद शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ ने कहा की योगी आदित्य नाथ की सरकार अपनी खतायें और कमियां छिपाने के लिए नए नए कानून ला रही है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी मुस्लिम के हिन्दू से शादी के मामलो को जुर्म नहीं माना है। योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की अवमानना कर रही है। इनके खिलाफ कोर्ट के निर्णय की अवमानना करने पर कार्यवाही होनी चाहिए।
बर्क़ साहब ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में कारोना बीमारी , रेप की घटनाओं और बढ़ते अपराधों पर तो काबू कर नहीं पा रही है , हाथरस कांड में अभी तो कुछ नहीं किया गया , तो इस तरह के कानून लाकर अपनी कमियों को छिपाने की कोशिश की जा रही है।
सांसद शफ़ीक़ुर्रहमान ने आगे कहा कि आरएसएस के लोग हिन्दुस्तान में हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत फैला रहे हैं। लेकिन मुस्लिम लव जेहाद जैसे कानून में नहीं उलझेगा न ही मायूस होगा,बल्कि एकजुट होकर आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा, बीजेपी खुद विखर जाएगी।
लव जेहाद के मामले रोकने के लिए यूपी कैबिनेट मे अध्यादेश पारित होने के बाद एस पी सांसद शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ ने यह बयां दिया है।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील
- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड
- ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
