Globaltoday.in|वेब डेस
बा-हिजाब सुपरमॉडल का ताज हासिल करने वाली 23 वर्षीय सोमाली-अमेरिकी मॉडल हलीमा अदन(Halima Aden) ने इस्लाम मज़हब की खातिर फैशन और मॉडलिंग से अपनी वापसी का एलान करके सभी को हैरान कर दिया है।
हलीमा अदन यूँ तो सोमालिया में पैदा हुईं लेकिन गृह युद्ध के कारण उनको अपना वतन छोड़ना पड़ा और और कुछ वर्षों के लिए अपने पड़ोसी मुल्क केन्या में एक शरणार्थी शिविर में भी रही थीं।
बाद में वह संयुक्त राज्य अमेरिका चली गई, जहां उन्होंने मिनेसोटा की सौंदर्य प्रतियोगिता में हिजाब के साथ शामिल हुई थीं।
उन्होंने ब्यूटी बिकनी प्रतियोगिता में पूरी इस्लामिक ड्रेस पहनकर दुनिया भर में शार्ट हासिल की और बाद में हिजाब से ही अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत भी की।
हलीमा हिजाब के साथ मॉडलिंग करने वाली दुनिया की सबसे मशहूर मॉडल में से एक हैं। अप्रैल 2019 में, लोकप्रिय फैशन पत्रिका वोग की अरबी भाषा में उन्हें दो अन्य हिजाब मॉडलों के साथ कवर पेज पर जगह दी थी।

फैशन और मॉडलिंग के सेमी-न्यूड दुनिया में कुछ साल बिताने के बाद दो दिन पहले ही हलीमा अदन ने चमक-दमक की झूठी दुनिया को अलविदा कह दिया और इस्लाम के अनुसार ज़िंदगी गुज़ारने का एलान कर दिया।
ब्रिटिश अखबार द गार्जियन के अनुसार, दुनिया भर के मॉडल फैशन और मॉडलिंग की दुनिया को छोड़ने और इस्लाम की शिक्षाओं के मुताबिक़ जीने के हलीमा अदन के एलान से वे हैरान हैं।
हालांकि, कई मॉडलों, फैशन और शोबिज़ हस्तियों ने हलीमा अदन के मॉडलिंग छोड़ने के फैसले का समर्थन किया, और इसे उनकी अपनी पसंद बताया।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील
- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड
- ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
