लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा कि देश में आज गरीब या कोई भी न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। बीजेपी निजीकरण की राह पर चल रही है, आज बीजेपी उन कानूनों को बना रही है जिससे सरकार निजी हाथों में चली जाए।
बिहार में जारी जाति आधारित गणना और आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो जाति जनगणना कराई जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा, “जाति जनगणना कोई आज की मांग नहीं है। अंग्रेजों ने किसी जमाने में इस पर समझौता किया और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते हैं जब जाति जनगणना सही पता होगा। समाजवादियों का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार जैसे ही बनेगी हम जाति जनगणना कराएंगे।”
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

