Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
अखिलेश यादव ने रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के निकट जनसभा को संबोधित करते हुए सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर दर्ज किए जा रहे मुकदमों और जोहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही कार्रवाई पर साधा निशाना.
उन्होंने साइकिल रैली को 2022 के चुनाव प्रचार का आरंभ बताते हुए कहा कि आज मौसम सुंदर हो गया, साइकिल चलेगी तो प्रदेश में राजनैतिक मौसम भी बदल जाएगा।
मुरादाबाद में पत्रकारों के साथ हुई झड़प को उन्होंने अपने ऊपर हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में सुनियोजित षड्यंत्र था। पहले लिफ्ट बंद कर दी गई ताकि हम लोग नहीं निकल सकें लेकिन किसी ने यह खबर नहीं चलाई।
बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में अखिलेश ने बोलते हुए कहा कि तमाम एजेंसियां उनके पीछे लगा दी गई हैं। उन पर भी हमला किया गया है, उनके पैर में चोट लगी है। यह सब इसलिए किया जा रहा है कि वह चुनाव प्रचार ना कर सकें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर सबसे ज्यादा गिरावट भारत में आई है। जो भी का सरकार के खिलाफ बोलता है उसे जेल में ठूस दिया जाता है।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

