Globaltoday.in | Ubaid Iqbal | Sonipat
जिंदल इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल साइंसेज (JIBS), ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (OPJGU) ने 10 मार्च को हरियाणा के गर्ल्स हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नहरा, सोनीपत में एक सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था।
कक्षा 11 वीं और 12 वीं की लगभग पचास छात्राओ ने और साथ ही कुछ स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर लाभान्वित हुए।
इश्क़ में बहुत बदकिस्मत रहे ‘साहिर’-इक़बाल रिज़वी
JIBS के प्रिंसिपल डायरेक्टर, डॉ संजीव पी साहनी ने इस तरह के मामलों की संख्या को कम करने और घरेलू हिंसा की घटनाओं से निपटने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा,”भारत में 3 में से 1 महिला किसी न किसी तरह की घरेलू या यौन हिंसा से गुज़री है और हमारे देश में लगभग 50% के क़रीब मामलों की सूचना अभी भी नहीं मिल पाती है।” उन्होंने आगे कहा,” घरेलू हिंसा को महिलाएं चुपचाप सहन कर लेती हैं। इसके खिलाफ आवाज उठाने पर भी ऐसे मामले ख़ामोशी से दबा दिए जाते हैं। वे अक्सर ऐसे अपराधों के खिलाफ लड़ने के लिए अपने अधिकारों से अनभिज्ञ होती हैं और उन्हें ये भी पता नहीं होता है कि उनकी सुरक्षा के लिए कौन से कानून मौजूद हैं। ” इसलिए न केवल घरेलू हिंसा को रोकना महत्वपूर्ण है, बल्कि हमें ऐसे कानूनी उपायों के बारे में भी जागरूकता फैलाने की जरूरत है, जिनका उपयोग ऐसे मामलों से निपटने के लिए किया जा सकता है।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम


