बदायूं: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर बदायूं में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा घोषित ‘पर्यावरण संरक्षण सप्ताह अभियान’ के तहत बदायूं 115 विधानसभा सीट से वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी और उनके सहयोगियों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
इस अभियान के तहत फखरे अहमद शोबी ने अपनी टीम के साथ बगली नगर, रफियाबाद विलहत, कान्हा नगला, कुंडरा, अहिरवारा और नदौलिया सहित 53 अलग-अलग बूथों (स्थानों) पर फलदार व छायादार पौधे लगाए।
फखरे अहमद शोबी ने कहा: “आज बदायूं को वृक्षों की सबसे ज्यादा जरूरत है। लगातार दूषित होते पर्यावरण के बीच पौधे लगाना बेहद आवश्यक हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर चलाया गया यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है।”
इस दौरान ग्रामीणों और सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मौके पर मोद प्रकाश पाल, राममोहन सिंह, हर्षवर्धन लोधी, शौकत और मुन्ने अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इन पौधों की देखरेख करने का संकल्प भी लिया। राजनीति के बीच पर्यावरण संरक्षण की यह मुहिम बदायूं में एक मिसाल बन गई है।
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

