अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए बम धमाके को सरकार की “बहुत बड़ी नाकामी” बताते हुए कहा, “खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल हो गया, तभी ऐसी घटना संभव हुई।”
बरेली(गुलरेज़ ख़ान): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधायक अताउर रहमान की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत की। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे मौकों पर लोगों से मिलने और विचार साझा करने का अवसर मिलता है। शादी समारोह के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता की और प्रदेश की मौजूदा सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
अखिलेश यादव ने दिल्ली में हुए बम धमाके को सरकार की “बहुत बड़ी नाकामी” बताते हुए कहा, “खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल हो गया, तभी ऐसी घटना संभव हुई।” बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने टिप्पणी की कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को चीन के हाथों सौंप चुकी है। “सरकार स्वदेशी की बात करती है, लेकिन बाजारों में चीनी सामान हावी हैं और पूरी इकोनॉमी चीन के कब्जे में है,” उन्होंने कहा।
एनकाउंटर के सवाल पर अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर तुम सही न्यूज़ चला दो तो तुम्हारा भी एनकाउंटर कर दिया जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया, “यहाँ अधिकारी भ्रष्ट हैं, इन्वेस्टमेंट की बात कर रहे एक अधिकारी अंडरग्राउंड है। हमारी सरकार में ऐसी स्थिति नहीं थी।” उन्होंने एनसीआरबी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि “यहाँ कस्टडी डेथ का ग्राफ भी ज्यादा है।”
अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी न्यू इंडिया विजन लेकर आगे बढ़ रही है। बरेली के विकास के लिए विशेष मेनिफेस्टो तैयार किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि “महंगाई, ट्रैफिक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनता का ध्यान इनसे हटाने की कोशिश करती है।”
यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “इस बार पत्रकार ही चुनाव जिताने जा रहे हैं। योगी जी जब अपनी कुर्सी हिलती देख लेते हैं तो कम्युनल हो जाते हैं।” अखिलेश यादव ने बताया, “योगी जी ने एयरपोर्ट पर खुद मुझसे कहा था कि वे जल्दी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, “बरेली जैसे बड़े शहर में अब नौजवानों को रोजगार चाहिए और सरकार को यह समझना होगा कि जनता अब बदलाव के मूड में है।”
- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

- प्रयागराज: सीवर खुदाई में मिट्टी ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घंटे बाद शव बरामद

