देहरादून में फिर भीषण सड़क हादसा, चेकिंग के लिए रोके वाहन से टकराकर 6 गाड़ियां पलटीं, 1 की मौत 3 घायल

Date:

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाइवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर हुआ है।

सेल्स टैक्स विभाग ने रूटीन चेकिंग के लिए यूटिलिटी वाहन को रोका, अचानक रुकने का इशारा मिलने पर वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर यूटिलिटी रोक दी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन धड़ाधड़ एक-दूसरे से टकराते चले गए। आखिर में सबसे पीछे आ रहा एक कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया।

इस भीषण हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी भी शामिल हैं।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस बड़े सड़क हादसे से देहरादून के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को आशारोड़ी चेक पोस्ट पर सेल्स टैक्स विभाग के अफसर रूटीन चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान सेल्स टैक्स कर्मचारियों और पीआरडी जवान ने एक यूटिलिटी वाहन को रुकने का इशारा किया। यूटिलिटी के अचानक रुकने से उसके पीछे आ रहे कई वाहन टकराते चले गए। इन वाहनों को तेज रफ्तार कंटेनर ले जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे 2 डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। घटनास्थल पर एक कार भी पलटी है, एक बाइक भी टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना क्लेमनटाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को निकाल कर इलाज के अस्पताल भिजवाया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

51-Member Committee Formed to Address Key Muslim Community Issues; Leaders Call for Unity

Following a landmark representative meeting of Millat-e-Islami-e-Hind, prominent leaders...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, कार्यकाल खत्म होने से दो साल पहले छोड़ा पद

हालाइट्स: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों का...