चीन: तलाक़ से नाखुश ड्राइवर ने दर्जनों लोगों पर चढ़ा दी कार, 35 लोगों की मौत

0
255
Unhappy with divorce, driver ran his car over dozens of people
तलाक़ से नाखुश ड्राइवर ने दर्जनों लोगों पर चढ़ा दी कार

चीन में एक तेज़ रफ़्तार कार ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया जिससे कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए।

एक विदेशी समाचार एजेंसी के मुताबिक, लोगों को कर से कुचलने की घटना चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग के झुहाई शहर में हुई। घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम 7:48 बजे की है।

चीनी पुलिस ने 62 वर्षीय कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है जिसने दुर्घटना के बाद खुद को चाकू मार लिया था। पुलिस का कहना है कि घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

शुरुआती जांच के मुताबिक, 62 साल का ड्राइवर तलाक के बाद से नाखुश था।

चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज के लिए हर संभव कदम उठाने का आदेश दिया है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।