उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में डिग्री कॉलेज के पास घेर मिया खां निवासी इमरान उर रहमान ख़ान के बेटे अयान उर रहमान ख़ान कि गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। अयान उर रहमान व्हाइट हाल स्कूल में हाई स्कूल का छात्र है।
कांग्रेस नेता मामून शाह खां चाइनीज मांझे कि चपेट में आए अयान उर रहमान ख़ान से उनके घर मिलने पहुंचे। मामून शाह खां ने बताया कि चाइनीज मांझे कि चपेट में आए छात्र अयान उर रहमान के 40 टांके आए हैं। अयान मंझे की लपेट में आकर बहुत बुरी तरह लहूलुहान हो गए थे।
अयान कल शाम 5 बजे स्कूटी से टयूशन पढ़ने जाते वक़्त पैट्रोल डलवाने जा रहे थे कि अचानक चाइनीज मांझे कि चपेट में आकर स्कूटी से गिर गए और खून तेज़ बहाव से निकलने लगा। आनन फानन में लोग डॉक्टर आरिफ सिद्दीकी के यहां लेकर पहुंचे। खबर सुनकर परिवार के भी पहुँच गए। परिवार के लोगो में कोहराम सा मच गया। 40 टाँके लगने के बाद खून बहाव रुका और फिर परिवार के लोगो ने राहत कि सांस ली।
कांग्रेस नेता मामून शाह खां ने कहा कि मौत के सौदागर चायनीज मांझा बेचने पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में मांझा धड़ल्ले से बेच रहे हैं। बाजार बंद है तो चाइनीज मांझे की बिक्री आड़ से घरों से गुप्त तरीके से हो रही है। चाइनीज मांजे से जिले भर में कई मौतें हो चुकी हैं लेकिन, कार्रवाई के नाम पर प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने में लगा है। मामून शाह ने मांग की कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे कि बिक्री बंद नहीं हुई तो अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

