आजम खान की पत्नी-बेटे के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

Date:

योगी 2.0 में भी आजम खान के परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही, चुनाव के तुरंत बाद आजम खान की पत्नी और उनके विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के शस्त्र लाइसेंस खारिज किए जाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू क्र दी है।


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे मोहम्मद आजम खान 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से ही सरकार के निशाने पर आ गए और उनके परिवार के विरुद्ध 200 से अधिक मामले दर्ज किए गए।

पिछले 2 साल से आजम खान सीतापुर जेल में हैं जबकि उनकी पूर्व विधायक पत्नी 1 साल से अधिक जेल में रहकर और बेटा अब्दुल्लाह आजम खान 18 महीने जेल में रहकर जमानत पर छूटे हुए हैं ।

इस बीच दोबारा आम चुनाव हुए और प्रदेश में योगी सरकार एक बार फिर से आ गई। योगी 2.0 में भी आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

अब संकेत मिले हैं कि प्रशासन ने आजम खान की पत्नी और उनके बेटे के शस्त्र लाइसेंस खारिज किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक पूर्व विधायक श्रीमती तंजीम फातिमा के नाम राइफल का लाइसेंस था और इन के विरुद्ध आपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं, तो उस संदर्भ में इनका लाइसेंस निरस्त्रीकरण की रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी तरह से माननीय विधायक मोहम्मद अब्दुल्लाह आजम के विरोध भी कई मुकदमे पंजीकृत हैं। इनके नाम जो रिवाल्वर का लाइसेंस था। उसे भी निरस्त करने की रिपोर्ट डीएम साहब के यहां भेजी गई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...