उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में भविष्य की तस्वीर और भयानक होने वाली है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
गौरतलब है कि केजरीवाल को गले में खराश और हल्के बुखार की शिकयत थी जिसके कारण उन्होंने अपने आप को घर पर ही क़्वारन्टीन कर लिया था और वह रविवार से ही किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हो रहे हैं ।

मंगलवार को केजरीवाल ने अपना कोरोना(Corona) टेस्ट कराया था जिसकी आज निगेटिव रिपोर्ट आई है।
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या बड़ी ही तेज़ी से बढ़ रही है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज आशंका जताई है कि अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में दिल्ली में हालात और भी भयावय हो सकते हैं।
न्यूज़ एजेंसी ए.एन.आई(ANI) के मुताबिक़ सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली में 15 जून तक कोरोना के 44000 मामले होंगे जिसके लिए करीब 6600 बेड की ज़रूरत पड़ेगी और 30 जून तक दिल्ली में 1 लाख मामले हो जाएंगे, जिनके लिये 15,000 बेड की जरूरत होगी। यह मामले 15 जुलाई तक 2.25 लाख हो जाएंगे और फिर 33,000 बेड की जरूरत होगी और 31 जुलाई तक दिल्ली में कोरोना के 5.5 लाख केस हो जाएंगे, तब दिल्ली में 80,000 बेड की जरूरत होगी।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
